धनुष ने ‘वाडा चेन्नई’ के सेट से तस्वीरें साझा की

चेन्नई, 9 नवंबर (आईएएनएस)। अभिनेता-फिल्म निर्माता धनुष ने बताया कि वह निर्देशक वेत्रिमारन के साथ अपनी आगामी फिल्म ‘वाडा चेन्नई’ की शूटिंग के दौरान नई चीजें सीख रहे हैं।

चेन्नई, 9 नवंबर (आईएएनएस)। अभिनेता-फिल्म निर्माता धनुष ने बताया कि वह निर्देशक वेत्रिमारन के साथ अपनी आगामी फिल्म ‘वाडा चेन्नई’ की शूटिंग के दौरान नई चीजें सीख रहे हैं।

धनुष ने बुधवार को फिल्म के सेट से एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, “10 दिन पहले इसी दिन ‘पोल्लाधवन’ रिलीज हुई थी। एक टीम के रूप में साथ मिलकर नई चीजें सीखने की हमारी यात्रा जारी है। ‘वाडा चेन्नई’ के सेट से।”

‘वाडा चेन्नई’ अपराध आधारित फिल्म है। धनुष की वेत्रिमारन के साथ यह तीसरी फिल्म है। इससे पहले वह उनके साथ ‘पोल्लाधवन’ और ‘आदुकुलम’ में काम कर चुके हैं।

फिल्म में अभिनेत्री ऐश्वर्या राजेश भी प्रमुख भूमिका में हैं।

धनुष ‘मारी 2’ में भी दिखेंगे। यह तमिल हिट फिल्म ‘मारी’ का सीक्वल है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493