मुझे खुद को साबित करना होगा : वेस्ट हाम कोच

लंदन, 9 नवंबर (आईएएनएस)। वेस्ट हाम के नव नियुक्त कोच डेविड मोएस का कहना है कि उन्हें इस क्लब में अभी बहुत कुछ साबित करना है।

इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) क्लब सदरलैंड के कोच रहने के दौरान मोएस खुद को साबित कर पाने में असफल रहे थे।

‘द इंडिपेंडेंट’ की रिपोर्ट के अनुसार, मोएस ने अपने एक बयान में कहा, “जी हां, मुझे यहां काफी कुछ साबित करना है। मुझे लगता है कि अब यह करके दिखाना चाहिए। कभी-कभी आपको कुछ चीजों में सुधार करने की जरूरत होती है और मुझे लगता है कि मुझे ऐसा करने की जरूरत है।”

स्कॉटलैंड के 54 वर्षीय निवासी मोएस ने कहा कि स्पेनिश क्लब रियल सोसिएदाद में शामिल होना उनकी योजनाओं का हिस्सा था और वह कुछ अलग करने की कोशिश करना चाहते थे।

उन्होंने कहा, “मैं जानता हूं कि जब भी मैं पीछे मुड़कर देखता हूं, तो मुझे अच्छा लगता है। मैं एवर्टन में शामिल होने पर खुद को काफी भाग्यशाली समझ रहा था। इसके बाद मुझे मैनचेस्टर युनाइटेड का कोच बनने का अवसर मिला, जो काफी अच्छा था।”

मोएस ने कहा, “मैं इसके बाद कुछ अलग करना चाहता था और इसलिए मैं स्पेन गया। मैंने वहां अपना अच्छा समय बिताया। हालांकि, वापस आकर लिया गया फैसला मेरा गलत था।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493