कोलकाता, 7 सितम्बर (आईएएनएस)। कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर हमले से संबंधित एक धमकीभरे फोन कॉल के बाद बुधवार को सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।
पुलिस के मुताबिक, लाल बाजार स्थित शहर के पुलिस मुख्यालय में बुधवार सुबह आए फोन में हवाईअड्डे को बम से उड़ाने की धमकी दी गई, जिसके बाद हवाई अड्डे पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई और जांच तेज कर दी गई।
फोन कॉल के बाद लोगों की सघन तलाशी ली जा रही है। बम निष्क्रिय दस्ता और खोजी कुत्तों की टीम सेवा में लगाई गई है।
dharmpath.com dharmpath