धरती जैसे दूसरे ग्रहों पर समुद्र के प्रसार की नई जानकारी

लंदन, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। धरती जैसी दूसरी ग्रहों पर समुद्र के नमक के स्तर से उनके वातावरण और वहां एलियन के जीवन की संभावना पर गहरा असर डाल सकते हैं।

यह जानकारी एक शोध से मिली है जिसमें एक भारतीय मूल के वैज्ञानिक भी शामिल हैं।

ब्रिटेन यूनिवर्सिटी ऑफ इस्ट एंगलिया (यूइए) के डेविड स्टेवेंस ने बताया, “हमारी सौर प्रणाली के बाहर खोजे गए ग्रहों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। हमारे शोध से इस सवाल का जबाव मिल चलता है कि क्या इन ग्रहों पर एलियन हो सकते हैं या नहीं।”

उन्होंने कहा, “जीवन के पनपने और उसके बरकरार रखने में समुद्रों की काफी महती भूमिका होती है। क्योंकि इसमें वातावरण को नियंत्रित करने की अदभुत क्षमता होती है। लेकिन दूसरे ग्रहों पर समुद्र के विस्तार पर किए गए पिछले शोधों से यह धारणा बनती है कि दूसरे ग्रहों के समुद्र की गहराई और लवणता का स्तर हमारी धरती जैसी ही है।”

उन्होंने बताया, “हमारे शोध से पता चलता है कि समुद्र में लवण के अलग-अलग स्तर से समुद्र का अलग-अलग दिशाओं में प्रसार होता है जिसका उस ग्रह के वातावरण पर गंभीर असर पड़ता है और वहां जीवन की संभावना भी इन्हीं पर निर्भर करती है।”

स्टीवन और उनके दल ने अन्य ग्रहों पर समुद्री विस्तार को कंप्यूटर मॉडल के प्रयोग से यह जानने की कोशिश की अगर उनमें लवण का स्तर धरती से अलग हो तो क्या नतीजा हो सकता है।

यह शोध हाल ही में प्रोसिडिंग ऑफ द नेशनल एकेडमी ऑफ साइंसेज में प्रकाशित किया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493