धर्मशाला टी-20 : द. अफ्रीका ने टॉस जीता, गेंदबाजी का फैसला

धर्मशाला (हिमाचल प्रदेश), 2 अक्टूबर (आईएएनएस)। दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट ने हिमाचल प्रदेश क्रिकेट संघ (एचपीसीए) मैदान पर भारत के साथ शुक्रवार को जारी तीन मैचों की सीरीज के पहले टी-20 मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

धर्मशाला (हिमाचल प्रदेश), 2 अक्टूबर (आईएएनएस)। दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट ने हिमाचल प्रदेश क्रिकेट संघ (एचपीसीए) मैदान पर भारत के साथ शुक्रवार को जारी तीन मैचों की सीरीज के पहले टी-20 मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

दोनों टीमें इस मुकाबले के साथ 72 दिनों के दौरे की शुरुआत करेंगी। इस लम्बी सीरीज में तीन टी-20, पांच एकदिवसीय और चार टेस्ट मैच खेले जाने हैं। टी-20 और एकदिवसीय टीम की कमान महेंद्र सिंह धौनी के हाथों में है जबकि टेस्ट टीम की कप्तानी विराट कोहली करेंगे।

धौनी के नेतृत्व में भारतीय टीम पहले टी-20 मैच में जीत के साथ इस लंबी सीरीज का आगाज करना चाहेगी। भारत की ओर से श्रीनाथ अरविंद पदार्पण कर रहे हैं।

दक्षिण अफ्रीकी टीम को भारत-ए के खिलाफ दिल्ली में खेले गए टी-20 अभ्यास मैच में हार के साथ दौरे की शुरुआत करनी पडी है, हालांकि अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में वे इस प्रदर्शन को पीछे छोड़ना चाहेंगे।

टीमें :

भारत : महेंद्र सिंह धौनी (कप्तान/विकेटकीपर), रोहित शर्मा, शिखर धवन, विराट कोहली, सुरेश रैना, रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, अंबाती रायडू, मोहित शर्मा, श्रीनाथ अरविंद।

दक्षिण अफ्रीका : फॉफ डू प्लेसिस (कप्तान), काइल एबॉट, हाशिम अमला, फरहान बेहरादीन, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), मर्चेट डी लैंज, अब्राहम डिविलियर्स, ज्यां पॉल ड्यूमिनी, इमरान ताहिर, डेविड मिलर, क्रिस मौरिस, कैगिसो रबाडा,

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493