खुद को मूवर्स कंपनी का प्रतिनिधि बताने वाले लोग उनके पुराने अपार्टमेंट से उनका सारा सामान अपने वैन में लादकर निकले और तब से वे लापता हैं।
समाचार पत्र डेली मेल की एक रपट के मुताबिक, दंपति ने कहा कि उन्होंने इंटरनेट पर होम-मूविंग कंपनी ली ग्रीन को पाया, जिसके बाद उन्होंने उसे अपना सामान नए जगह पर ले जाने के लिए किराये पर लिया। खुद को कंपनी का प्रतिनिधि बताने वाले दो लोग उनके सामान को ले जाने के लिए पहुंचे।
अपार्टमेंट में उनका सामान पैक करने में उन्हें मात्र 40 मिनट का समय लगा। उन्होंने परिवार के सारे सामानों को एक बक्सों में रखा और उसे गाड़ी पर लाद दिया। उन सामानों में उनके फैमिली फोटो के साथ ही उनकी शादी की अंगूठी भी थी।
उन्हें दंपति के पुराने अपार्टमेंट से आठ मील दूर नए जगह पर सामान को पहुंचाना था, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। निराश दंपति ने कहा कि वे लोग उनका कम से कम 10 हजार पाउंड की कीमत का सामान ले उड़े।
dharmpath.com dharmpath