धर्मेद्र ठीक हो रहे हैं : हेमा मालिनी

मुंबई, 21 दिसम्बर (आईएएनएस)। अभिनेत्री और राजनेता हेमा मालिनी का कहना है कि दिग्गज अभिनेता धर्मेद्र ठीक हो रहे हैं।

मुंबई, 21 दिसम्बर (आईएएनएस)। अभिनेत्री और राजनेता हेमा मालिनी का कहना है कि दिग्गज अभिनेता धर्मेद्र ठीक हो रहे हैं।

धर्मेद्र (81) को बेचैनी और दर्द की शिकायत के बाद मंगलवार को नानावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

हेमा ने मंगलवार शाम ट्वीट किया, “अस्पताल में धरमजी के भर्ती होने को लेकर चिंतित लोगों के आश्वासन के लिए बता दूं कि वह ठीक हो रहे हैं और जल्द ही उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी। आप सबका धन्यवाद।”

धर्मेद्र के बेटे अभिनेता व फिल्मकार सनी देओल ने ट्वीट कर बताया कि फूड प्वाइजनिंग से उनके पिता बीमार पड़ गए और उनकी सेहत में तेजी से सुधार हो रहा है।

सनी ने ट्वीट किया, “मेरे पिता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता करने के लिए आप सबका धन्यवाद। वह फूड प्वाइजनिंग से बीमार पड़ गए थे और उनकी सेहत में तेजी से सुधार हो रहा है। कृपया इस बारे में अटकलें न लगाएं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493