महाराष्ट्र में होटल में आग, 6 की मौत

गोंदिया (महाराष्ट्र), 21 दिसम्बर (आईएएनएस)। पूर्वी महाराष्ट्र के गोंदिया शहर में स्थित होटल बिंदल में बुधवार तड़के आग लग गई। हादसे में होटल में सो रहे छह लोगों की नींद में ही मौत हो गई।

गोंदिया पुलिस अधिकारी जीतेंद्र बोरकर ने आईएएनएस को बताया, “आग तड़के करीब 3.30 बजे लगी, जब पीड़ित गहरी नींद में सो रहे थे। आग में जलकर छह लोगों की मौत हो गई। कुछ लोगों के होटल के भीतर फंसे होने की आशंका है।”

आग पर काबू पाने के लिए पांच दमकल गाड़ियों को लगाया गया था, जिस पर करीब सात घंटे की मशक्कत के बाद काबू पाया गया।

बोरकर ने कहा कि होटल में कुछ अन्य लोगों के फंसे होने का अंदेशा है, जिन्हें बचाने का प्रयास जारी है।

अधिकारी ने कहा कि आग लगने के कारण का पता लगाया जा रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493