सोमवार सुबह माराकेश में शुरू हुए ‘द राइट्स ऑफ रिलीजियस माईनॉरिटीज इन प्रीडोमिनेंटली मुस्लिम लैंड्स : लीगल फ्रेमवर्क एंड अ कॉल टू एक्शन’ विषय पर आयोजित सम्मेलन में बान ने कहा, “अंतर-धार्मिक संवााद आवश्यक और अनिवार्य है। धर्मगुरुओं की जिम्मेदारी बनती है कि वे अपने समुदायों की बीच दूरियां पाटने में मदद करें।”
महासचिव ने कहा कि हिंसा और भेदभाव के पूरे चक्र को समाप्त करने के लिए संयुक्त राष्ट्र समर्थन देना जारी रखेगा।
माराकेश में जारी तीन-दिवसीय सम्मेलन में कई प्रमुख विद्वान, विशेषज्ञ, धर्मगुरु, और सरकारी अधिकारी शामिल होंगे।
dharmpath.com dharmpath