धारावाहिकों में काम नहीं करेंगे पंकज त्रिपाठी

नई दिल्ली, 9 मई (आईएएनएस)। टेलीविजन धारावाहिक ‘सरोजिनी’ में निभाए दुष्यंत सिंह के किरदार के लिए सराहे गए अभिनेता पंकज त्रिपाठी का कहना है कि अब वह फिल्मों पर ध्यान दे रहे हैं और धारावाहिकों में काम नहीं करना चाहते।

नई दिल्ली, 9 मई (आईएएनएस)। टेलीविजन धारावाहिक ‘सरोजिनी’ में निभाए दुष्यंत सिंह के किरदार के लिए सराहे गए अभिनेता पंकज त्रिपाठी का कहना है कि अब वह फिल्मों पर ध्यान दे रहे हैं और धारावाहिकों में काम नहीं करना चाहते।

पंकज ने आईएएनएस से कहा, “लोगों को ‘सरोजिनी’ में मेरा किरदार पसंद आया था। लेकिन मैं अब और धारावाहिकों में काम नहीं करना चाहता।”

उन्होंने कहा, “धारावाहिक को काफी ज्यादा समय देना पड़ता है। इनके लिए आपको महीने में 20 दिनों से भी ज्यादा शूटिंग करनी पड़ती है और एक ही किरदार निभाना पड़ता है। मेरे लिए यह थोड़ा बोरियत भरा है। मैं विभिन्न किरदार निभाना चाहता हूं।”

उन्होंने कहा, “मुझे जब तक ‘सरोजिनी’ में काम करना अच्छा लगा, तब तक मैं इसमें काम करता रहा। लेकिन बोरियत महसूस होने पर मैंने निर्माताओं से कहा दिया कि मैं जाना चाहता हूं और किसी फिल्म में काम करना चाहता हूं, इसलिए मुझे जाने दें। इसलिए अब मैं फिल्मों पर ज्यादा ध्यान दे रहा हूं।”

‘गैंग्स ऑफ वासीपुर’, ‘ओंकारा’ और ‘सिंहम रिटर्न्‍स’ जैसी फिल्मों में काम कर चुके पंकज इन दिनों गोवा में फिल्म ‘कॉफी विद डी’ की शूटिंग में व्यस्त हैं।

विशाल मिश्रा निर्देशित फिल्म में सुनील ग्रोवर और जाकीर हुसैन भी हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493