धारावाहिक ‘ऑरेंज इज द न्यू ब्लैक’ में दिखाई देंगी ब्रिटनी?

लॉस एंजेलिस, 23 सितम्बर (आईएएनएस)। पॉप स्टार ब्रिटनी स्पीयर्स के साथ ‘क्रॉसरोड्स’ फिल्म में काम कर चुकीं अभिनेत्री टैरिन मैनिंग को अपने धारावाहिक ‘ऑरेंज इज द न्यू ब्लैक’ में ब्रिटनी के अतिथि स्टार बनकर आने पर खुशी होगी।

वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ के अनुसार, टैरिन (36) रुपहले पर्दे पर ब्रिटनी के साथ दोबारा आना पसंद करेंगी और उन्हें उम्मीद है कि वह उन्हें धारावाहिक में उपस्थिति दर्ज कराने के लिए मना लेंगी।

टैरिन ने प्राइमटाइम एमी अवार्ड्स के रेड कारपेट पर बातचीत के दौरान ‘एंटरटेनमेंट टुनाइट’ को बताया, “यकीनन आप जहां तक देख सकते हैं, मैं उस हर जगह ब्रिटनी स्पीयर्स को चाहती हूं। वह सर्वश्रेष्ठ हैं।”

उन्होंने कहा, “वह इतनी अच्छी अभिनेत्री हैं कि मुझे लगता है कि उन्हें लेकर कोई भी काम किया जा सकता है। मैं उनके साथ काम करके बहुत प्रभावित हुई थी। मेरी प्रतिक्रिया कुछ यूं थी कि ‘आपको पता है कि वह अभिनय में बहुत खरी हैं?”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493