धार में पुल से गिरी कांवड़ियों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली

धार-सावन के चौथे और अंतिम सोमवार को नर्मदा जल लेने जा रहे कांवड़ यात्रियों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली धार जिले के कुक्षी थाना क्षेत्र में हादसे का शिकार हो गई। ग्राम कड़माल से करीब एक किलोमीटर दूर नए पुल पर ट्रैक्टर का स्टीयरिंग फेल होने के बाद वाहन अनियंत्रित होकर पुल से नीचे जा गिरा। हादसे के वक्त ट्रैक्टर-ट्रॉली में करीब 30 श्रद्धालु सवार थे। दुर्घटना में लगभग 20 लोग घायल हुए हैं। इनमें से 6 से 7 की हालत गंभीर बताई जा रही है। दो गंभीर घायलों को बेहतर उपचार के लिए इंदौर रेफर किया गया है।

हादसा निसरपुर चौकी क्षेत्र में हुआ था। श्रद्धालु पुराने चिखलदा की ओर नर्मदा जल लेने के लिए कांवड़ यात्रा पर निकले थे। बताया जा रहा है कि कड़माल के पास बने पुल पर पहुंचते ही ट्रैक्टर का स्टीयरिंग जवाब दे गया। चालक ने वाहन को संभालने की कोशिश की थी लेकिन नियंत्रण नहीं हो सका और ट्रैक्टर-ट्रॉली पुल से नीचे जा गिरी।

वाहन के गिरते ही मौके पर अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई थी। घटना की सूचना मिलने पर कुक्षी पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से ट्रॉली में फंसे और घायल श्रद्धालुओं को बाहर निकाला गया। प्राथमिक उपचार के बाद करीब 20 घायलों को बड़वानी जिला अस्पताल भेजा गया।

बड़वानी जिला अस्पताल के डॉक्टर एसएन पाटीदार ने बताया कि धार से 18 से 20 मरीज अस्पताल लाए गए हैं। इनमें 6 से 7 मरीजों की स्थिति गंभीर है। घायलों में किसी के सिर, किसी की कमर, हाथ और पेट में चोट आई है। गंभीर रूप से घायल दो लोगों को आगे के इलाज के लिए इंदौर रेफर किया गया है।

 

 

About Dharm Path

Leave a Reply


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493