धावक गोपी ने मुंबई मैराथान ‘रेस डे टी’ किया लांच

मुंबई, 20 दिसम्बर (आईएएनएस)। प्रोकैम इंटरनेशनल और खेल का सामान बनाने वाली कंपनी ऐसिक्स ने टाटा मुंबई मैराथन के 16वें संस्करण के लिए आधिकारिक ‘रेस डे टी’ को गुरुवार को लांच किया।

इस मौके पर एशियाई मैराथन चैम्पियन भारत के गोपी.टी मौजूद थे। उनके साथ अभिनेत्री पूजा हेग्डे भी मौैजूद थीं।

इस लांच ने आईएएएफ की गोल्ड लेवल मैराथन का 30 दिन का काउंटडाउन भी शुरू कर दिया है।

इस टी-शर्ट लांच के मौके पर ऐसिक्स इंडिया के महानिदेशक रजत खुराना ने कहा, “दौड़ना ऐसिक्स के दिल में है। रनिंग में एक वैश्विक लीडर होने के नाते एसिक्स पूरे विश्व में दौड़ने वालों के लिए हमेशा साझेदार बनकर रहा है।”

उन्होंने कहा, “हमारा मुंबई मैराथन के साथ अच्छा खासा नाता है। इस संस्करण के साथ हम इस मैराथन के जुड़ाव के 10 साल पूरे कर लेंगे। हम कोशिश करेंगे कि हम एथलीटों और नए धावकों को उनके लक्ष्य हासिल करने में मदद करें।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493