नई दिल्ली, 19 दिसम्बर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार सुबह धुंध भरी रही। न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विज्ञान विभाग केंद्र (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया कि आज दिनभर आसमान साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
आईएमडी के मुताबिक, सुबह 8.30 बजे आद्र्रता 94 प्रतिशत दर्ज की गई। इस दौरान दृश्यता 500 मीटर रही, जबकि तड़के 5.30 बजे यह 400 मीटर थी।
दिल्ली में शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री नीचे 21.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री नीचे 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath