नई दिल्ली, 3 दिसम्बर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गुरुवार सुबह धुंध रही। न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया, “आज दिनभर आसमान साफ रहेगा।”
यहां अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। सुबह 8.30 बजे वातावरण में आद्र्रता 51 प्रतिशत दर्ज की गई।
वहीं, एक दिन पहले बुधवार को अधिकतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच से डिग्री अधिक 13.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath