धूमल होंगे हिमाचल में भाजपा के मुख्यमंत्री उम्मीदवार

शिमला, 31 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंगलवार को हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव में प्रेम कुमार धूमल को अपना मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया। वह दो बार हिमाचल के मुख्यमंत्री रह चुके हैं।

सिरमौर जिले में एक जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा, “भाजपा के जीतने पर प्रेम कुमार धूमल मुख्यमंत्री होंगे।”

सत्ताधारी पार्टी कांग्रेस ने वर्तमान मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को अपना मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया है। पार्टी राज्य में दोबारा से बहुमत में आती है तो सिंह सातवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

हिमाचल प्रदेश की 68 सदस्यीय विधनसभा का चुनाव 9 नवम्बर को होना है। मतों की गणना 18 दिसम्बर को की जाएगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493