धूल भरी आंधी से दिल्ली में 40 से अधिक उड़ानों के मार्ग बदले

नई दिल्ली, 13 मई (आईएएनएस)। धूल भरी आंधी और बारिश के कारण रविवार शाम इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे (आईजीआईए) से 40 से ज्यादा उड़ानों के मार्ग बदलने पड़े।

आईजीआईए के एक अधिकारी ने कहा कि ये मार्ग परिवर्तन शाम 4.15 बजे से 6.30 बजे के बीच किए गए।

अधिकारी ने आईएएनएस से कहा, “मौसम की वजह से 40 से ज्यादा उड़ानों के मार्ग में परिवर्तन किया गया है और कुछ अन्य देशों को जाने वाली उड़ानों में देरी हुई है।”

अधिकारी ने संचालन में बाधा के लिए खराब दृश्यता व तेज हवाओं का हवाला दिया।

धूल भरी आंधी के साथ 70 किमी प्रति घंटा की रफ्तार वाली हवा ने राजधानी व आसपास के इलाकों में सड़क यातायात और मेट्रो सेवा को प्रभावित किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493