धोनी के नोएडा स्थित घर में चोरी करने के आरोप में 3 गिरफ्तार

नोएडा, 7 जून (आईएएनएस)। नोएडा पुलिस ने भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के घर में हुई चोरी में कथित रूप से शामिल तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि सेक्टर 104 स्थित किराये पर चढ़े धोनी के घर में अप्रैल में वारदात को अंजाम दिया गया था। आरोपियों ने इसके अलावा अन्य कई घरों में भी चोरी की है।

गुरुवार को तीनों आरोपी राहुल, बबलु, इकलाख को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने पूर्व कप्तान के घर से एलईडी टीवी की चोरी की थी, उस दौरान विक्रम सिंह नाम का शख्स धोनी के घर में किराये पर रह रहा था। इस चोरी को अंजाम तब दिया गया था, जब धोनी के घर में मरम्मत का कार्य चल रहा था।

वहीं पुलिस ने यह भी बताया कि साक्ष्यों को मिटाने के लिए आरोपियों ने एक डिजिटल वीडियो रिकॉर्डर की चोरी भी की थी।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, “आरोपी क्षेत्र में सामान बेचने का दिखावा कर खाली मकानों की टोह लेते थे। ये लोग उन मकानों की तलाश करते थे, जहां कोई लाईट नहीं जलती थी। घर में कोई है या नहीं यह जानने के लिए आरोपी कई बार घर की घंटी भी बजाते थे, ये लोग पूरी तरह से सुनिश्चित होने के बाद दरवाजा तोड़ घर में चोरी करते थे।”

आरोपी के पास से नौ बैटरी, तीन इंवर्टर, पांच लैपटॉप और पांच एलईडी बरामद हुए हैं।

पुलिस को इस गैंग में अन्य लोगों के शामिल होने का भी संदेह है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493