धौनी ने की पीटरसन की खिंचाई

पुणे, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। क्रिकेट के मैदान में हंसी-मजाक खेल का हिस्सा है और इस बार भारत तथा राइजिंग पुणे सुपरजाएंट के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी और इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन के बीच ऐसा ही एक वाक्या इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 10वें संस्करण के मैच के दौरान देखने को मिला।

मुंबई इंडियंस और सुपरजाएंट के बीच गुरुवार को खेले गए मैच के दूसरे ओवर में आईपीएल में कामेंट्री कर रहे पीटरसन ने पुणे के मनोज तिवारी से माइक पर कहा कि वह धौनी से कहें कि पीटरसन उनसे अच्छे गोल्फ खिलाड़ी हैं।

पीटरसन के ऐसा कहने का तिवारी ने पालन किया और धौनी से पीटरसन की बात कही। धौनी ने इसका जवाब देते हुए कहा, “वह मेरे पहले टेस्ट विकेट हैं।”

धौनी की इस बात को सुनकर कामेंट्री बॉक्स में ठहाके गूंज उठे। इसके अलावा मैदान पर मौजूद दर्शक भी हंसने लगे।

धौनी हालांकि भूल गए थे कि पीटरसन के खिलाफ 2011 के इंग्लैंड के दौरे पर की गई उनकी अपील को अंपायर बिलि बाउडन ने खारिज कर दिया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493