दूसरे मैच में भी डिविलियर्स के खेलने पर संशय

बेंगलुरू, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 10वें संस्करण के पहले मैच में हार झेलने वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर को दूसरे मैच से पहले बुरी खबर सुनने को मिली हैे।

टीम के स्टार खिलाड़ी दक्षिण अफ्रीका के अब्राहम डिविलियर्स के दूसरे मैच में खेलने पर संशय बना हुआ है। वह बुधवार को हुए पहले मैच में भी टीम का हिस्सा नहीं थे।

डिविलियर्स इस समय पीठ की दर्द समस्या से जूझ रहे हैं।

वेबसाइट ईएसपीएनक्रिकइंफो ने डिविलियर्स के हवाले से लिखा है, “मैं मैदान पर आने के उत्सुक हैं, लेकिन मैं तभी खेलूंगा जब सौ फीसदी फिट हो जाऊंगा। अगर आप मैदान पर 90 फीसदी फिटनेस के साथ उतरते हैं तो आप लंबे समय के लिए बाहर जा सकते हैं। मैं अभ्यास में हिस्सा लूंगा और फिर देखूंगा कि मैं खेल सकता हूं या नहीं।”

डिविलियर्स ने हालांकि साफ कह दिया है कि वह विकेटकीपिंग नहीं करेंगे।

उन्होंने कहा, “मैं निश्चित तौर पर विकेटकीपिंग नहीं करूंगा। अगर मैंने कीपिंग की तो मैं अगले पांच साल तक नहीं खेल पाऊंगा। मेरी पीठ मुझे इस बात की इजाजत नहीं देती।”

चैलेंजर्स को अपना दूसरा मैच शनिवार को दिल्ली डेयरडेविल्स के साथ खेलना है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493