भारत, रूस ने कुडनकुलम एनपीपी यूनिट-1 पर अधिकार की औपचारिकता निभाई

नई दिल्ली, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। रूस की एएसई समूह की कंपनियों और न्यूक्लिर पॉवर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआईएल) ने कुडनकुलम परमाणु ऊर्जा संयंत्र के यूनिट-1 पर अधिकार संबंधी अंतिम संयुक्त बयान पर हस्ताक्षर किए।

रोसटोम स्टेट एटॉमिक एनर्जी कॉरपोरेशन की एक सहायक कंपनी एएसई समूह ने एनपीसीआईएल के साथ मिलकर इस संयंत्र का निर्माण किया है। संयुक्त बयान पर बुधवार को हस्ताक्षर किए गए।

इस दस्तावेज पर हस्ताक्षर करके रूसी और भारतीय पक्ष ने सभी वारंटी शर्तो और ठेकेदार के सभी कर्तव्यों की पुष्टि की। यूनिट एक के निर्माण में एएसई समूह की कंपनियां ठेकेदार हैं।

एएसई के दक्षिण एशिया में परियोजनाओं के उपाध्यक्ष एंद्री लेबेदेव ने कहा, “वारंटी अवधि से यूनिट एक के भरोसेमंद और सुरक्षित संचालन का पता चला है। इस तरह से भारतीय पक्ष ने पुष्टि की कि एएसई समूह की कंपनियों ने सभी कार्य पूरा और सही तरीके से किया है।”

उन्होंने कहा, “इसके बाद यूनिट एक का संचालन पूरी तरह से भारतीय पक्ष की जिम्मेदारी है।”

केकेएनपीपी की यूनिट एक का वाणिज्यिक संचालन और वारंटी अवधि दिसंबर, 2014 से शुरू हुई थी।

कुडनकुलम ऊर्जा संयंत्र के यूनिट-2 के अस्थायी स्वीकृति की ज्वाइंट प्रोटोकॉल पर 30 मार्च 2017 को हस्ताक्षर किए गए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493