धौनी से प्रशंसक के रूप में मिले अर्जुन कपूर

मुंबई, 6 जून (आईएएनएस)। अभिनेता अर्जुन कपूर ने यहां शनिवार को अभिषेक बच्चन के नेतृत्व में बॉलीवुड सितारों की टीम और विराट कोहली के नेतृत्व में क्रिकेट खिलाड़ियों की टीम के बीच हुए एक चैरिटी फुटबाल मैच में बेहतरीन क्रिकेट खिलाड़ी महेंद्र सिंह धौनी से मुलाकात की।

अर्जुन ने एक प्रशंसक के रूप में धौनी से मुलाकात की और उन्होंने दिग्गज क्रिकेट खिलाड़ी के साथ फुटबाल मैदान में ली गई एक फोटो भी साझा की।

अभिषेक और विराट के चैरिटी संगठनों द्वारा आयोजित इस फुटबाल मुकाबले में अर्जुन ने भी हिस्सा लिया।

अर्जुन ने रविवार शाम धौनी के साथ खींची गई अपनी फोटो साझा करते हुए लिखा, “धौनी के साथ फुटबाल मैदान में खास पल। मुझे नहीं लगता कि मैं कभी इतना खुश रहा। बेहतरीन खेल, नेक काम, मजेदार।”

यह चैरिटी फुटबाल मैच ‘सिलेब्रिटी क्लासिको 2016’ शनिवार को अंधेरी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के मुंबई फुटबाल एरीना में क्रिकेट खिलाड़ियों की टीम ‘ऑल हर्ट’ और फिल्मी सितारों की टीम ‘ऑल स्टार’ के बीच खेला गया।

अभिषेक और विराट की टीम के बीच खेला गया यह मुकाबला भले ही 2-2 से ड्रॉ हो गया, लेकिन अभिनेता ने कहा कि इसमें नेकी की जीत हुई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493