ध्यानचंद स्टेडियम में बनेगी राष्ट्रीय हॉकी अकादमी

नई दिल्ली, 7 नवंबर (आईएएनएस)। खेल मंत्रालय ने शुक्रवार को घोषणा की कि वह यहां मेजर ध्यानचंद राष्ट्रीय स्टेडियम में राष्ट्रीय हॉकी अकादमी बनाएगा।

भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) की 41वीं शासी निकाय की बैठक में यह फैसला लिया गया है।

इस बैठक में यह फैसला भी लिया गया कि हॉकी अकादमी ‘हाई परफॉरमेंस डायरेक्टर और हाई परफॉरमेंस कोचेस सहित वैज्ञानिक और तकनीकी स्टॉफ की मदद से चलाई जाएगी।’

इस अकादमी में 40 लड़कों और 40 लड़कियों को हॉकी प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसे नामित उपग्रह केन्द्रों का समर्थन होगा, जिसमें सोनीपत, कोलकाता, बेंगलौर, गांधीनगर और भोपाल में भारतीय खेल प्राधिकरण के क्षेत्रीय केंद्र शामिल होंगे।

साई शासी निकाय की बैठक में भारतीय खेल प्राधिकरण और ग्लेनमार्क फार्मास्यूटिकल्स लिमिटेड द्वारा चलाए जाने वाले संगठन, ग्लेनमार्क एक्वेटिक फाउंडेशन (जीएएफ) के बीच की साझेदारी को मंजूरी भी दी गई।

साई और जीएएफ के बीच हुई साझेदारी के तहत ग्लेनमार्क फार्मास्यूटिकल्स पांच साल की अवधि में युवा तैराकों की प्रतिभा की पहचान और विकास कार्यक्रम चलाने में 10 करोड़ रुपये निवेश करने के लिए प्रतिबद्ध है।

इस कार्यक्रम का आयोजन यहां तालकटोरा में स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी तैराकी स्थल में होगा।

इसके अलावा, शासी निकाय ने जयपुर के विद्याधर नगर स्टेडियम में एक साई केंद्र, सेनीपत के साई क्षेत्रीय केंद्र में तीरंदाजी उत्कृष्ट केंद्र (कंपाउंड इवेंट) और कर्नाटक के कारवार जिले में सिद्धियों के लिए एथलेटिक केंद्र खोलने के प्रस्तावों को भी मंजूरी दे दी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493