ध्यान के अभ्यास से ब्रिटनी में जबर्दस्त बदलाव

लॉस एंजेलिस, 9 अगस्त (आईएएनएस)। विश्व विख्यात गायिका ब्रिटनी स्पीयर्स में ध्यान के कारण ‘जबर्दस्त बदलाव’ आया है।

वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ के अनुसार, एक सूत्र ने बताया कि ब्रिटनी (33) अपनी बेचैनी एवं व्याकुलता दूर करने एवं शांति के लिए प्रतिदिन 20 मिनट एक विशेष अनुप्रयोग अपना रही हैं।

‘क्लोजर’ पत्रिका ने सूत्र के हवाले से कहा, “ब्रिटनी को हमेशा से बेचैनी की शिकायत रही है। ध्यान, दिमाग और शरीर को शांत रखना सीखकर और सुखद विचारों के जरिए उनमें जबर्दस्त बदलाव आया है।”

सूत्र ने कहा, “वह (ब्रिटनी) वर्तमान में जीती हैं और काम को लेकर परेशान होने के बजाय इसे लेकर उत्साहित रहती हैं। वह बता रही हैं कि एंडोर्फि स (दर्द और अवसाद दूर करने का प्राकृतिक तरीका) ने उनकी सोच को सुखद बना दिया है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493