नई दिल्ली, 11 अगस्त (आईएएनएस)। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को कहा कि हिमाचल प्रदेश में ध्यान के 10 दिवसीय सत्र में शामिल होने के बाद वह ‘बेहद ऊर्जावान’ महसूस कर रहे हैं।
केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा, “10 दिन का विपश्यना कोर्स करके लौट रहा हूं। बेहत तरोताजा और ऊर्जावान महसूस कर रहा हूं।”
केजरीवाल एक अगस्त को हिमाचल प्रदेश के धर्मकोट में ध्यान पद्धति विपश्यना के सत्र में शामिल होने गए थे।
उनका यह ध्यान सत्र दो अगस्त को शुरू हुआ था। इन 10 दिनों में उन्हें किसी से मिलने या अखबार पढ़ने और टेलीफोन का इस्तेमाल करने की इजाजत नहीं थी।
dharmpath.com dharmpath