नई दिल्ली, 25 अगस्त (आईएएनएस)। निर्देशक नील माधव पंडा का कहना है कि वह राधिका आप्टे की भूमिका से खुश हैं। इससे पहले वह राधिका की तुलना अभिनेत्री नंदिता दास से कर चुके हैं। वर्तमान वह वह अपनी आगामी फिल्म ‘कौन कितने पानी में है’ के प्रदर्शित होने का इंतजार कर रहे हैं।
पंडा ने कहा, “मैं पारो की भूमिका के लिए शबाना आजमी, स्मिता पाटिल और नंदिता दास जैसी कोई चाहता था। मैं बहुत खुश हूं कि राधिका नंदिता जैसी हैं। उन्हीं की जैसी खूबसूरती, उनकी बातें भी हमेशा सही होती हैं।”
राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक ने कहा कि वह राधिका जैसी अभिनेत्री चाहते थे जो ओडिशा की संस्कृति में ढल सके।
पंडा ने कहा कि उन्होंने राधिका को फिल्म ‘शोर इन द सिटी’ में देखा था। देखते ही उन्होंने न केवल उन्हें पसंद किया, बल्कि उनकी बांग्ला फिल्म में एक्टिंग देखने के बाद यह फैसला भी कर लिया कि सिर्फ राधिका ही पारो का किरदार निभाएंगी।
फिल्म में कुणाल कपूर, गुलश्न ग्रोवर और सौरभ शुक्ला प्रमुख भूमिका में हैं। यह शुक्रवार प्रदर्शित हो रही है।
dharmpath.com dharmpath