बिहार : जंगली हाथियों ने 2 को कुचला, मौत

बेतिया, 25 अगस्त (आईएएनएस)। बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के वाल्मीकिनगर ब्याघ्र परियोजना क्षेत्र में सोमवार देर रात जंगली हाथियों ने जमकर उत्पात मचाया। हाथियों द्वारा कुचले जाने से एक महिला समेत दो व्यक्तियों की मौत हो गई।

वन विभाग के एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि जंगली हाथियों का एक झुंड गोवर्धना वन क्षेत्र के कनघुसली गांव में पहुंचकर दो लोगों को कुचल दिया, जिससे घटनास्थल पर ही दोनों की मौत हो गई। इस दौरान हाथियों ने कई घरों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया तथा खेत में लगी फसलों को भी नुकसान पहुंचाया।

वाल्मीकिनगर ब्याघ्र परियोजना क्षेत्र के निदेशक आऱ बी़ सिंह ने आईएएनएस को बताया कि मृतकों में महंत राम और रूखी देवी शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि वन विभाग द्वारा मृतक के परिजनों को दो-दो लाख रुपये देने की घोषणा की गई है। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र के लोगों में भय और दहशत का माहौल बना हुआ है।

वन विभाग हाथियों को जंगली क्षेत्र में भेजने की कवायद में जुटा हुआ है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493