‘नई तकनीकों की तरफ बढ़ें किसान’

बुलंदशहर, 8 मार्च (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के कृषि उत्पादन आयुक्त प्रवीर कुमार ने मंगलवार को बुलंदशहर में ‘सनशाइन एकीकृत ग्रामीण एग्रो हब’ का उद्घाटन किया। इस मौके पर पर उन्होंने कहा कि यह एग्रो हब किसानों के लिए मील का पत्थर साबित होगा। किसान नई तकनीकों का प्रयोग करें सरकार उन्हें हर संभव मदद करेगी।

बुलंदशहर में आयोजित इस कार्यक्रम में उन्होंने किसानों को और भी कई अहम पहलुओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह प्रोजेक्ट उप्र के किसानों के लिए मार्गदर्शक साबित होगा।

प्रवीर कुमार ने कहा, “इस प्रोजेक्ट से प्रेरित होकर किसान आगे आएंगे। इस प्रोजेक्ट के बाद किसान परंपरागत खेती से हटकर नए तरीके और विविधकरण का तरीका अपनाएगा।”

उद्यान विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि विभिन्न क्षेत्रों के किसानों को यह प्रोजेक्ट देखने के लिए भेजा जाए। प्रवीर कुमार ने किसानों को आश्वस्त करते हुए कहा कि किसानों की हर संभव सहायता की जाएगी और किसाने आगे बढ़कर नवीन तकनीकों को अपनाएं और सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं का लाभ उठाएं।

इस मौके पर बुलंदशहर की जिलाधिकारी बी चंद्रकला और उद्यान विभाग के उप निदेशक पंकज कुमार उपस्थित थे।

गौरतलब है कि बुलंदशहर के सिकंदराबाद में स्थापित सनसाइन इंटीग्रेटेड ग्रामीण कृषि हब का शुभारंभी उप्र के कृषि उत्पादन आयुक्त प्रवीर कुमार ने किया। इस प्रोजेक्ट का निर्माण रिटायर्ड कर्नल सुभाष देशवाल व लालकृष्ण यादव द्वारा किया गया है। पूरी परियोजना में 22 करोड़ रुपये की लागत आई है।

जिले के सिकंदराबाद में बड़े पैमाने पर विलायती गाजर की खेती होती है। यहां की पैदावार बढ़ाकर इसे दुनिया के बाजार में ले जाने की तैयारी चल रही है और इसी बात को ध्यान में रखकर इस परियोजना की नींव रखी गई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493