नई दवा से जल्द भरेंगे हड्डियों के घाव

लंदन, 21 नवंबर (आईएएनएस)। हड्डियों में लगी चोट के कारण हुए घाव का भरना अब ज्यादा मुश्किल नहीं होगा, क्योंकि वैज्ञानिक एक नई किस्म की दवा का विकास कर रहे हैं, जो हड्डियों के घाव को जल्दी ठीक करने में मदद करेगी।

कूल्हा प्रत्यारोपण सर्जरी के दौर से गुजर रहे लोगों की हड्डियों के नमूनों का इस्तेमाल कर बिट्रेन की साउथैंपटन यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिक इस बात को दिखाने में सक्षम हुए हैं कि यह दवा हड्डियों में मौजूद स्टेम कोशिकाओं के विभाजन में मदद करता है, परिणामस्वरूप अधिक से अधिक हड्डियों का निर्माण होता है और घाव जल्दी भरते हैं।

डब्ल्यूएनटी मार्ग मानवों और जानवरों में बीमारियों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यह स्टेम कोशिकाओं की वृद्धि को नियंत्रित करता है, जो चोट के बाद ऊतकों को ठीक करने में मदद करता है।

शोध के मुख्य वैज्ञानिक का कहना है कि हड्डियों के कुछ चोट अपने आप ठीक हो जाते हैं, किसी-किसी में कई महीनों का समय भी लगता है और कुछ चोट कभी ठीक नहीं होते हैं। उन्होंने कहा, “इसलिए हम ऐसे तरीकों को खोज रहे हैं, जिनसे दवाओं के इस्तेमाल से डब्ल्यूएनटी संकेतन को रासायनिक तौर पर प्रोत्साहित किया जा सके। इससे हड्डियों के अलावा अन्य कई बीमारियों के इलाज में भी मदद मिलेगी।”

यह शोध पत्रिका ‘स्टेम सेल्स’ में प्रकाशित हुआ है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493