नई दिल्ली, 18 मई (आईएएनएस)। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने कहा है कि आतंक के खतरे से लड़ने में भारत को चीन के साथ सहयोग बढ़ाना चाहिए। प्रणब इस माह के अंत में बीजिंग दौरे पर जा रहे हैं।

मुखर्जी ने सीसीटीवी के साथ एक साक्षात्कार में कहा, “भारत और चीन दोनों बहुजातीय, विविध संस्कृति वाले बड़े देश हैं और अगर आतंकवाद के खतरे से लड़ने के लिए साथ हो जाते हैं तो मैं आश्वस्त हूं कि इसका अपना प्रभाव होगा।”

मुखर्जी ने सीसीटीवी के साथ एक साक्षात्कार में कहा, “भारत और चीन दोनों बहुजातीय, विविध संस्कृति वाले बड़े देश हैं और अगर आतंकवाद के खतरे से लड़ने के लिए साथ हो जाते हैं तो मैं आश्वस्त हूं कि इसका अपना प्रभाव होगा।”

उन्होंने कहा, “भारत हमेशा से मनता है कि प्रत्येक देश की नीति आतंकवाद को बिल्कुल बर्दाश्त करने की होनी चाहिए और लड़ाई पूरी ताकत से होनी चाहिए।”

राष्ट्रपति ने यह भी कहा कि भारत का चीन के साथ व्यापक संबंध है और इसलिए “हम मानते हैं कि यह हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण संबंध है।”

मुखर्जी ने कहा, “प्रत्येक राजकीय दौरे का अपना महत्व होता है, क्योंकि यह नेताओं को विचारों को साझा करने, संबद्ध देशों के बीच सहयोग बढ़ाने की संभावना तलाशने का अवसर प्रदान करता है और क्षेत्रीय, वैश्विक एवं बहुपक्षीय मुद्दों पर वे विचारों के आदान-प्रदान करते हैं।”

मुखर्जी 24 से 27 मई तक चीन के दौरे पर रहेंगे।

गत साल मई महीने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चीन का दौरा किया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493