नई भाषा सीखना हमेशा शानदार अनुभव : रीम शेख

मुंबई, 7 अक्टूबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री रीम शेख का कहना है कि नई भाषा सीखना उनके लिए हमेशा एक शानदार अनुभव होता है।

मुंबई, 7 अक्टूबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री रीम शेख का कहना है कि नई भाषा सीखना उनके लिए हमेशा एक शानदार अनुभव होता है।

अभिनेत्री पूर्वा गोखले और रीम नए शो ‘तुझसे है राबता’ में मुख्य भूमिकाओं में हैं।

शो की पृष्ठभूमि महाराष्ट्र पर आधारित है और इसके कलाकार मराठी भाषा सीख रहे हैं।

शो में कल्याणी का किरदार निभा रही रीम इस भाषा को अच्छे से नहीं बोल पाती हैं और पूर्वा जो शो में अनुप्रिया के किरदार में हैं वह उनकी उच्चारण सुधारने में मदद कर रही हैं।

रीम ने कहा, “एक नई भाषा सीखना हमेशा शानदार अनुभव होता है और पूर्वाजी बेहद अच्छी हैं। वह मेरी काफी मदद कर रही हैं। उन्होंने सारे शब्दों के अर्थ मुझे अच्छे से समझाए। मुझे याद है कि जब मैंने पहली बार उनसे मराठी सीखने की इच्छा जताई तो वह मुस्कुरा उठी थीं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493