मप्र : शिवराज के विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी का इस्तीफा मंजूर

भोपाल, 7 अक्टूबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी (ओएसडी) एसएन रूपला का इस्तीफा मंजूर कर लिया गया है। वे संविदा पर नियुक्त थे।

भोपाल, 7 अक्टूबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी (ओएसडी) एसएन रूपला का इस्तीफा मंजूर कर लिया गया है। वे संविदा पर नियुक्त थे।

आधिकारिक तौर पर दी गई जानकारी के अनुसार, भारतीय प्रशासनिक सेवा के सेवानिवृत्त अधिकारी रूपला को मुख्यमंत्री कार्यालय के विशेष कत्र्तव्यस्थ अधिकारी के तौर पर संविदा पर पदस्थ किया गया था।

विधानसभा चुनाव की तारीख की घोषणा होने के बाद रूपला ने शनिवार की शाम को अपने पद से इस्तीफा दिया है जिसे मंजूर कर लिया गया। शासन द्वारा त्यागपत्र स्वीकृत किए जाने का शनिवार रात आदेश जारी किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493