लंदन, 23 मई (आईएएनएस)। अमेरिकी गायिका किंबर्ली व्याट को लगता है कि मां बनने बाद महिलाओं पर वजन कम करने का बहुत दबाव होता है।
किंबर्ली दिसंबर 2014 में बेटी विलो की मां बनी थीं।
उन्होंने अपना अनुभव साझा करते हुए बताया, “आपको व्यायाम करना होता है और आपका शरीर इसके लिए कब तैयार है, यह आपको अपने आप ही पता चलेगा।”
वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ के मुताबिक, उन्होंने बताया, “मुझे प्रसव के दौरान ऑपेरशन करवाना पड़ा, जिसका मतलब था कि प्रसव के दौरान मेरे पेट की मांसपेशियां काटी गईं। विलो के जन्म के बाद शरीर को तुरंत सही आकार में नहीं लाया जा सकता था, क्योंकि मैं छह सप्ताह तक व्यायाम नहीं कर सकती थी। जब मेरे चिकित्सक ने कहा कि सब ठीक है, तब मैंने हल्का व्यायाम करना शुरू किया था।”
dharmpath.com dharmpath