मुंबई, 23 मई (आईएएनएस)। मशूहर फिल्म निर्माता राजकुमार हिरानी अब अपनी बहिन अंजू किशिनचंदानी के नाटक ‘ग्रोविंग अप’ के निर्माता बने हैं।
अंजू अपना यह नाटक दर्शकों के सामने पेश करने को लेकर काफी उत्साहित हैं।
हिरानी ने एक बयान में कहा, “जब मैंने अंजू की कहानी का विषय सुना, मैं तुरंत आकर्षित हुआ। एक रचनात्मक व्यक्ति होने के नाते मैं इससे बहुत प्रभावित हुआ।”
यह नाटक नौ साल से बड़े दर्शकों के लिए है, लेकिन यह वयस्कों को भी पसंद आएगा।
हिरानी कथित तौर पर इसके विषय से इतने प्रभावित हुए किए उन्होंने अंजू से तुरंत इसे आगे बढ़ाने या इस नाटक को फिल्म में रूपांतरित करने को कहा।
अंजू एक लेखिका, प्रशिक्षक और यौन शिक्षक हैं। उनकी कंपनी विभिन्न आयुवर्ग के लोगों को यौन शिक्षा देने को समर्पित है, जो बच्चों, किशोरों, युवाओं और वयस्कों यहां तक कि माता-पिता तक के लिए कार्यशालाओं का आयोजन करती है।
नाटक का निर्देशक मशहूर रंगमंच कलाकार, लेखिका और निर्देशक तृषा पटेल ने किया है।
इस नाटक का मंचन शनिवार को नरीमन प्वाइंट पर स्थित गोदरेज डांस थिएटर में होगा। इसके बाद छह और सात जून को इसका मंचन पृथ्वी थिएटर में होगा।
dharmpath.com dharmpath