‘नई सोच’ अभियान को धौनी, कोहली, रहाणे का समर्थन

मुंबई, 16 अक्टूबर (आईएएनएस)। लोकप्रिय भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी महेंद्र सिंह धौनी, विराट कोहली और अजिंक्य रहाणे ने टेलीविजन चैनल ‘स्टार प्लस’ की ‘नई सोच’ अभियान का समर्थन करते हुए इसके साथ जुड़ने का फैसला किया है।

यह अभियान महिलाओं को समाज में पीछे रखने वाली विभिन्न सामाजिक रूढ़िवादी परंपराओं पर सवाल खड़े करता है।

भारत और न्यूजीलैंड की एकदिवसीय श्रृंखला के पहले मुकाबले के दौरान रविवार को टीवी प्रस्तोताओं ने इसका अनावरण किया।

इस अभियान में धौनी की जर्सी पर उनकी मां देवकी के नाम को देखा गया। कोहली और रहाणे की जर्सी पर भी उनकी मां सरोज और सुजाता के नाम हैं।

‘स्टार इंडिया’ के प्रबंध निदेशक संजय गुप्ता ने कहा, “हम इस अनोखी पहल ‘नई सोच’ के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के साथ जुड़ने पर काफी खुश हैं। महिलाओं को आगे बढ़ाने में ‘स्टार प्लस’ अहम भूमिका निभा रहा है।”

इस अभियान को धौनी, विराट और रहाणे के जीवन के अनुभवों के आधार पर बनाया गया है, जिसमें दर्शाया गया है कि किस प्रकार ये तीनों आज अपनी मां के समर्थन के बदौलत इस स्तर पर पहुंचे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493