बैडमिंटन : डच ओपन खिताब से चूके अजय जयराम

अल्मेरे (नीदरलैंड्स), 16 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारत के अग्रणी पुरुष बैडमिंटन खिलाड़ियों में से एक अजय जयराम रविवार को डच ओपन टूर्नामेंट का खिताब जीतने से चूक गए।

उन्हें चीनी ताइपे के जू वेई वांग ने तीन गेम तक चले फाइनल मुकाबले में मात दी।

टूर्नामेंट के शीर्ष वरीयता प्राप्त खिलाड़ी जयराम खिताबी मुकाबले में दूसरे वरीय वांग से 10-21, 21-17, 18-21 से हारे।

विश्व के 33वीं वरीयता प्राप्त खिलाड़ी वांग का सामना जयराम से अब तक दो बार हो चुका है और दोनों ही मुकाबलों में विश्व की 20वीं वरीयता प्राप्त भारतीय खिलाड़ी ने वांग को मात दी।

इससे पहले वांग को 2015 में हुए ऑल इंग्लैंड ओपन और स्विस ओपन में जयराम से हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि दो बार के चैम्पियन जयराम को इस बार हार झेलनी पड़ी।

जयराम ने शनिवार को पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल मुकाबले में डेनमार्क के आंद्रेस एंटोनसेन को 21-18, 13-21, 21-13 से जीत हासिल कर फाइनल में कदम रखा था।

इससे पहले जयराम ने 2014 और 2015 में डच ओपन का खिताब अपने नाम किया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493