नए कलाकारों के साथ ‘को’ के सीक्व ल की घोषणा

चेन्नई, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। वर्ष 2011 में आई के. वी. आनंद निर्देशित तमिल ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘को’ के सीक्व ल की घोषणा हो चुकी है, लेकिन सीक्व ल फिल्म में पिछली फिल्म के कलाकारों की जगह नए कलाकार होंगे।

सीक्व ल फिल्म का निर्देशन शरत करेंगे। राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेता अभिनेता सिम्हा और अभिनेत्री निक्की गलरानी फिल्म में मुख्य भूमिका निभाएंगे।

फिल्म के निर्माता एलरेड कुमार ने आईएएनएस को बताया, “मेरे दिमाग में फिल्म का सीक्व ल बनाने की योजना थी, लेकिन मूल फिल्म के कलाकारों को फिर से इकट्ठा करना संभव नहीं था। अभी हाल में मैंने एक कहानी सुनी और मुझे लगा कि इसे ‘को’ के सीक्व ल के रूप में बनाया जा सकता है।”

फिल्म में अभिनेता प्रकाश राज महत्वपूर्ण भूमिका में होंगे।

फिल्म की शूटिंग जल्द शुरू हो सकती है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493