पंजाब में शिवसेना नेता को गोली मारी

गुरदासपुर, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। पंजाब के गुरदासपुर शहर में रविवार सुबह शिवसेना के नेता हरविंदर सोनी को अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी। हमले के समय वह एक सुरक्षित स्थान में टहल रहे थे।

हादसे के बाद गंभीर हालत में हरविंदर सोनी को पास के एक अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें अमृतसर के एक अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया।

सोनी पर बंदूकधारी युवक ने करीब से हमला किया। जिस दौरान उन पर हमला हुआ वह टहल रहे थे और उनके सुरक्षाकर्मी काफी दूरी खड़े थे।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि गोली मारने के बाद हमलवार ने खालिस्तान समर्थक नारे लगाए और वह वहां से भाग निकला।

घटनास्थल गुरदासपुर के पुलिस उपायुक्त के आवास से अधिक दूर नहीं है। पूरे क्षेत्र में पर्याप्त सुरक्षा-व्यवस्था रहती है।

गुरदासपुर चंडीगढ़ से लगभग 225 किलोमीटर दूर है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493