नए टीवी शो का आगाज 5,000 तीर-कमान के साथ

जयपुर, 24 अक्टूबर (आईएएनएस)। नया टेलीविजन धारावाहिक ‘जाने क्या होगा रामा रे’ का आगाज यहां अलग अंदाज में हुआ। यहां 5,000 लोग एक साथ रावण के सामने तीर और कमान लेकर खड़े हुए। रावण का अंत बुराई के खात्मे का प्रतीक है।

‘जाने क्या होगा रामा रे’ का प्रसारण टेलीविजन चैनल लाइफ ओके पर नवंबर से शुरू होगा। इसमें जतिन शर्मा और विनती इदनानी के साथ अनुभवी अभिनेत्री सुप्रिया पाठक भी हैं।

विद्याधर नगर में दशहरा मैदान पर इसकी शुरुआत हुई। जहां 5,000 लोगों ने एक साथ तीर कमान लेकर गिनीज वल्र्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराने का प्रयास किया।

जतिन ने एक बयान में कहा, “शो की शुरुआत पर मैं बहुत उत्साहित महसूस कर रहा हूं, क्योंकि मैं शहर को लोगों के बीच से हूं। यहां तक कि मेरे माता-पिता वहां मौजूद थे और मुझे गर्व महसूस हो रहा था कि मैंने इससे पहले यह कभी नहीं किया।”

शो की शुरुआत पर जतिन और विनती मौजूद थे, जहां वे लोगों को न सिर्फ रावण जलाने, बल्कि उनके अंदर की बुराइयों को दूर करने के लिए प्रोत्साहित कर रहे थे।

उन्होंने धारावाहिक की कुछ झलकियां दिखाने के लिए 60 सेकंड का प्रोमो भी दिखाया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493