नए नेतृत्व के तहत आस्ट्रेलिया से संबंधों में सुधार की उम्मीद : चीन

बीजिंग, 25 अगस्त (आईएएनएस)। चीन ने कहा है कि वह आशा करता है कि आस्ट्रेलिया की नई सरकार के दौरान द्विपक्षीय संबंधों में सुधार होगा।

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, स्कॉट मॉरिसन ने शुक्रवार को लिबरल पार्टी के नए नेता और आस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली।

चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लू कांग ने शनिवार को कहा कि आस्ट्रेलिया के साथ संबंधों के विकास पर चीन का रुख सतत और स्पष्ट रहा है और उन्होंने कहा कि स्वस्थ और स्थिर द्विपक्षीय संबंध दोनों देशों के लोगों के हित में हैं और इस क्षेत्र और दुनिया की शांति और समृद्धि में मदद करते हैं।

आस्ट्रेलिया ने गुरुवार को चीनी दूरसंचार कंपनियों हुआवै और जेडटीई को राष्ट्रीय सुरक्षा चिंताओं के कारण देश के 5 जी मोबाइल नेटवर्क के लिए उपकरण उपलब्ध कराने को लेकर प्रतिबंधित कर दिया था।

हालांकि, सरकार ने स्पष्ट रूप से व्यवसायों का नाम नहीं दिया था, लेकिन हुआवै ऑस्ट्रेलिया ने पुष्टि की थी कि कंपनियों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है और इस निर्णय को बेहद निराशाजनक बताया। जबकि बीजिंग में लू ने कहा कि चीन इस मामले को लेकर बेहद चिंतित है।

आस्ट्रेलिया दक्षिण चीन सागर में चीन के क्षेत्रीय दावों का विरोधी भी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493