सात देशों में एलजी थिनक्यू टीवी के साथ गूगल असिस्टेंट

सैन फ्रांसिस्को, 25 अगस्त (आईएएनएस)। दक्षिण कोरिया की प्रौद्योगिकी दिग्गज एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स ने घोषणा की है कि उसके 2018 के टीवी लाइन अप कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई)-सक्षम थिनक्यू टीवी में सात नए देशों में गूगल असिस्टेंट मुहैया कराया जाएगा।

कंपनी के थिनक्यू टीवी को जब अमेरिकी बाजार में पहली बार लांच किया गया था, तो उसमें एकीकृत गूगल डिजिटल असिस्टेंट था, जबकि थोड़े ही दिनों में उसमें अमेजन के वर्चुअल असिस्टेंट एलेक्सा के लिए भी समर्थन जारी किया गया।

द वर्ज की रिपोर्ट में शुक्रवार देर रात बताया गया, “गूगल असिस्टेंट इस साल के अंत तक कनाडा, ऑस्ट्रेलिया और ब्रिटेन में उपलब्ध होगा, जबकि इस साल के अंत तक दक्षिण कोरिया, स्पेन, फ्रांस और जर्मनी में इसका सपोर्ट मुहैया करा दिया जाएगा।”

बयान में आगे कहा गया है, “बिल्ट-इन थिनक्यू एआई, एलजी की खुद के वेबओएस पर रन करता है, जिससे टीवी के लिए विशिष्ट कमांड दिया जा सकता है। जैसे कि किसी फिल्म के साउंडट्रैक की खोज करना, जबकि गूगल असिस्टेंट और एलेक्सा का एक स्मार्ट होम हब के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493