नए साल के पहले दिन चीन में प्रदूषण को लेकर अलर्ट जारी

राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (एनएमसी) के अनुसार बीजिंग, तियानजिन, हेबेई, शांडोग और अनहोई में रविवार से सोमवार सुबह तक भारी धुंध की संभावना है।

पूर्वोत्तर लिओनिंग और जिलिन, मध्य हुबेई और पूर्वी जियांग्सु में मध्यम दर्जे की धुंध रहेगी।

देश में चार स्तरीय रंग चेतावनी प्रणाली है, जिसमें सबसे खराब स्तर के लिए लाल, उससे बेहतर के लिए नारंगी, फिर पीली और नीला रंग है।

नारंगी अलर्ट का मतलब है कि पिछले तीन दिनों से लगातार भारी वायु प्रदूषण है, जिसमें पीएम 2.5 का स्तर 150 से अधिक होता है। इसके जारी होने के बाद स्कूलों की गतिविधियां और निर्माण कार्य रोक दिए जाते हैं।

बीजिंग ने गुरुवार को नारंगी अलर्ट जारी किया था, जो कि रविवार तक जारी रहेगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493