सीरियाई सरकार और प्रमुख विपक्षी समूहों में सहमति के बाद पिछले छह साल से जारी गृह युद्ध को समाप्त करने की कोशिश के तहत स्थानीय समय के अनुसार गुरुवार आधी रात से राष्ट्रव्यापी संघर्ष विराम लागू हो गया।
इसने अगले महीने कजाकिस्तान की राजधानी अस्ताना में संबद्ध पक्षों के बीच होने वाली नई शांति वार्ता का मार्ग प्रशस्त किया है।
सीरिया में अब तक 300,000 से अधिक लोग गृह युद्ध में मारे जा चुके हैं जबकि 1.1 करोड़ से ज्यादा लोग बेघर हुए हैं।
dharmpath.com dharmpath