नए सैमसंग गैलेक्सी ‘ऑन6’ की बिक्री सिर्फ फ्लिपकार्ट पर

नई दिल्ली, 28 जून (आईएएनएस)। सैमसंग इंडिया के नए स्मार्टफोन ‘ऑन6’ की बिक्री विशेष रूप से ऑनलाइन फ्लिपकार्ट पर होगी।

उद्योग के सूत्रों ने गुरुवार को आईएएनएस से कहा कि जुलाई के पहले सप्ताह में स्मार्टफोन ऑनलाइन बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। इसकी कीमत 15,000 रुपये होगी और इसमें 4जीबी रैम व 64जीबी ऑनबोर्ड स्टोरेज होगा। कंपनी इस पर कुछ नकद वापसी की घोषणा भी कर सकती है।

इस उपकरण में सुपर ओमोलेड ‘इंफिनिटी डिस्प्ले’ होगा।

कंपनी गैलेक्सी ऑन6 के साथ चैट ओवर वीडियो की सुविधा भी शुरू कर सकती है।

‘चैट ओवर वीडियो’ सुविधा बिना किसी बाधा के वीडियो के साथ चैट करने देती है।

यह उपकरण सैमसंग के एक्सनोस प्रोसेसर पर चलेगा।

सैमसंग इंडिया ने जनवरी में सैमसंग मॉल नामक मेक फॉर इंडिया फीचर के साथ ‘गैलेक्सी ऑन 7प्राइम’ लांच किया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493