नकारात्मक भूमिकाएं करते वक्त बुरा लगता था : सुष्मिता मुखर्जी

नई दिल्ली, 13 जुलाई (आईएएनएस)। अभिनेत्री सुष्मिता मुखर्जी कई धारावाहिकों में नकारात्मक भूमिकाएं निभाती नजर आईं हैं लेकिन उनका कहना है कि एक समय था जब उन्हें इस तरह की भूमिकाएं करने में बुरा लगता था।

सुष्मिता ने आईएएनएस से कहा, “मैंने खुद को कभी कलाकार के रूप में कभी हल्के में नहीं लिया। मुझे जो अच्छा लगता है, मैं वह करती हूं। मैं काफी घरेलू हूं। मैं अपने बच्चों और उनकी शिक्षा पर ध्यान देती हूं।”

उन्होंने कहा, “मेरे मामले में मेरे पास ज्यादा विकल्प नहीं थे। मैं नकारात्मक भूमिकाएं निभाईं। यहां तक की इनके लिए बुरा महसूस करती थी।”

उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा, “जैसे ‘इश्कबाज’ के स्पीन-ऑफ में मेरा किरदार बेहद खूबसूरत था। मैंने बुआ माजी का था, जिसके लिए मुझे बहुत प्यार मिला।”

उन्होंने कहा, “लेकिन अचानक वह बुरी बन गई, लोग हैरान थे और शो खत्म हो गया।”

अभिनेत्री इन दिनों ‘कृष्णा चली लंदन’ में नजर आ रही हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493