उप्र : अगले पांच दिनों तक बारिश के

लखनऊ, 13 जुलाई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व राज्य के अधिकांश जिलों में शुक्रवार सुबह से ही रुक-रुककर बारिश हो रही है, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गयी है।

लखनऊ, 13 जुलाई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व राज्य के अधिकांश जिलों में शुक्रवार सुबह से ही रुक-रुककर बारिश हो रही है, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गयी है।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले पांच दिनों तक राजधानी और आसपास के जिलों में बारिश होने के आसार हैं।

उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे.पी गुप्ता के अनुसार, अधिकांश जिलों में बदली का असर रहेगा और अगले पांच दिनों तक कहीं सामान्य तो कहीं तेज बारिश होने का अनुमान है। अधिकतम तापमान में 5 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आने की संभावना है। बदली की वजह से गर्मी व उमस से राहत मिलेगी।

मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमन 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया।

लखनऊ के अतिरिक्त शुक्रवार को गोरखपुर का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री, कानपुर का 21़1 डिग्री, इलाहाबाद का 20 डिग्री, झांसी का 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493