नकारात्मक भूमिका निभाना मुश्किल है : मिताली नाग

मुंबई, 1 अगस्त (आईएएनएस)। अभिनेत्री मिताली नाग का मानना है कि नकारात्मक भूमिका निभाना मुश्किल है, क्योंकि यह कलाकार के आंतरिक व्यक्तित्व को प्रभावित करती है।

मिताली ने कहा, “धारावाहिकों में नकारात्मक भूमिका निभाना मुश्किल है। 20-15 दिनों तक नकारात्मकता में जीना, रोजाना कम से कम 12 घंटे इस तरह की भूमिका निभाना आंतरिक रूप से प्रभावित करता है।”

उन्होंने कहा, “हालांकि, धारावाहिकों में इस तरह की नकारात्मक भूमिका निभाने की आवश्यकता है। मैं पैसा अच्छा मिलने पर लंबे समय तक नकारात्मक भूमिका निभाने के लिए तैयार हूं।”

‘अफसर बिटिया’ में महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुकीं मिताली वर्तमान में टेलीविजन चैनल स्टार प्लस ‘इस प्यार को क्या नाम दूं’ में दिखाई दे रही हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493