मुंबई, 17 जनवरी (आईएएनएस)। अभिनेत्री सुरभि चंदना ने बताया कि उनके ऑनस्क्रीन पति नाकुल मेहता उनके सबसे बड़े सहायक हैं।
मुंबई, 17 जनवरी (आईएएनएस)। अभिनेत्री सुरभि चंदना ने बताया कि उनके ऑनस्क्रीन पति नाकुल मेहता उनके सबसे बड़े सहायक हैं।
धारावाहिक ‘इश्कबाज’ में वह शिवाय और अनिका की भूमिका में हैं।
सुरभि ने कहा, “नकुल और मेरे बीच शुरुआत से ही बेहद अच्छा तालमेल है। इसे एक वर्ष से अधिक हो गया है और समय के साथ यह और भी बेहतर हो रहा है।”
धारावाहिक जब शुरू हुआ था तब वह इंडस्ट्री में नई थीं।
उन्होंने कहा, “मनोरंजन उद्योग को समझने में नकुल मेरे सबसे बड़े सहायक रहे हैं। इसके लिए मैं उनकी बेहद आभारी हूं।”
‘इश्कबाज’ का प्रसारण टेलीविजन चैनल स्टार प्लस पर होता है।
dharmpath.com dharmpath