मप्र में शीतलहर से बढ़ी ठिठुरन

भोपाल, 17 जनवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के अन्य हिस्सों में बुधवार को चल रही सर्द हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी है, तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। वहीं, मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में आगामी 24 घंटों में कई हिस्सों में शीतलहर चलने की संभावना जताई है।

राज्य में बुधवार की सुबह ठिठुरन पैदा करने वाली है। धूप ठंड से राहत दे रही है। बीते 24 घंटों के दौरान चली हवाओं ने तापमान में गिरावट ला दी है। प्रदेश में सबसे ठंडा ग्वालियर रहा, जहां न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगामी 24 घंटों में ग्वालियर, चंबल और रीवा संभागों में कई स्थानों पर शीतलहर चल सकती है।

राज्य के न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। बुधवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 10.7 डिग्री, इंदौर का 10 डिग्री, ग्वालियर का तीन डिग्री और जबलपुर का 8.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं, मंगलवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 26.5 डिग्री, इंदौर का 29.2 डिग्री, ग्वालियर का 28 डिग्री और जबलपुर का 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493