नक्सली झारखंड के विकास की बड़ी चुनौतियों में से एक : राज्यपाल

रांची, 26 जनवरी (आईएएनएस)। झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को कहा कि नक्सली राज्य के विकास की सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक रहे हैं।

70वें गणतंत्र दिवस पर द्रौपदी मुर्मू ने मामूली बूंदाबांदी के बीच यहां मोराबादी मैदान में तिरंगा फहराया।

राज्यपाल ने कहा, “नक्सली राज्य और देश के विकास की सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक हैं।”

उन्होंने राज्य के सुरक्षा उपायों की सराहना करते हुए कहा, “झारखंड सरकार नक्सलवाद प्रभावित क्षेत्रों में सड़कों का निर्माण कर रही है। नक्सली गतिविधियां 21 से 19 जिलों तक सीमित हो गई हैं।”

वहीं, मुख्यमंत्री रघुबर दास ने दुमका में तिरंगा फहराया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा, “राज्य सरकार झारखंड के लोगों के सर्वांगीण विकास के लिए काम कर रही है। कृषि आशीर्वाद योजना लागू की गई है, जिससे 22.76 लाख छोटे और मध्यम श्रेणी के किसानों को लाभ होगा। इस योजना का उद्देश्य किसानों की आय में वृद्धि करना है।”

झारखंड विधानसभा अध्यक्ष दिनेश उरांव ने भी यहां झंडा फहराया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493